योजना की जानकारी

डॉ. डयूक जेयाराज नमूना

डॉ. डयूक जेयाराज

दिन 3 का 3

झाड़ू के तरीके से पोर्न प्रलोभन को मारना


झाड़ू मेरे लिए एक काल्पनिक न्याय है| मेरी भाषा, तमिल में, जब कोई चिढ़ जाता है तब वो यह कहता है: “मैं झाडू से पिटाई कर दूँगा!” कई बार परमेश्वर अपने बच्चों के जिद्दी व्यवहार से क्रोधित हो जाते हैं| भजनसंहिता 78 में लिखा है: “वे खाकर अति तृप्त हुए, और उसने उनकी कामना पूरी की| उनकी कामना बनी रही, उनका भोजन उनके मुँह ही में था, कि परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का, और उसने उनके ह्ष्टपुष्टो को घात किया और इस्राएल के जवानों को गिरा दिया|  


यहाँ पर आप देख सकते हैं कि जो खाना प्रभु नहीं चाहते थे कि वे खाए वो इस्राएल के जवानों के मुँह में ही था! तब परमेश्वर का धीरज ख़त्म हो जाता है| वे उन्हें बदलने का मौका देते हैं और अब वे उनका न्याय लेने का निर्णय लेते हैं| वे “झाडू के तरीके” का प्रयोग करते हैं| वे उन जवानों को मार गिराते हैं जो अपनी शरीर की अभिलाषा में बिना अपने सृष्टिकर्ता – यहोवा की परवाह किये डूब जाते हैं| वे सभी अपने पापों के खाने को खा ही रहे होते हैं कि मारे जाते हैं| इस प्रकार, परमेश्वर हम पर न्याय ला सकते हैं, जब हम  शरीर की लालसा में पड़ जाते हैं| लेकिन परमेश्वर ऐसा नहीं करते, इसलिए नहीं कि ये छोटी बात है| वे केवल हमें पश्चाताप का मौका दे रहे हैं (2 पतरस 3:9)| लेकिन वे हमें मार सकते हैं जब हम पोर्न देख रहे हों | वे इस संसार में तब आने का निर्णय ले सकते है जब हम आधी रात को पोर्न साहित्य को देख रहे हों | यीशु का संसार में एक चोर के समान आना हमें एक पवित्र जीवन जीने को प्रेरित करता है| यही पतरस का कहना था 2 पतरस 3:10-11 में| झूटे शिक्षक इस प्रेरणा अनुसार जीवन को जीने पर आपत्ति जताते है| लेकिन यह बाइबिल के अनुसार है| नये-नियम के विश्वासी के लिए एक प्रेरणा “पतित न हो” (1 कुरन्थियों 10:12) बाइबिल के झाड़ू वाली (न्याय) की कहानी से आता है जहाँ कई हज़ार लोग व्यभिचार जैसे पाप को करने के बाद अचानक मारे जाते हैं, पाप करने के बाद अचानक सांप के काटने से मारे जाने के बारे में पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 10:7-10 में संक्षेप में कहा है|   

दिन 2

इस योजना के बारें में

डॉ. डयूक जेयाराज

यह बाइबिल के अनुसार अश्लील  साहित्यों को देखने की परीक्षा को हरा देने  में पाठकों को मदद करेगा|  

हम इस योजना को उपलब्ध कराने के लिए ड्यूक जेराज को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: https://www.facebook.com/dukebook

YouVersion आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति में वर्णित कुकीज़ के हमारे उपयोग को स्वीकार करते हैं।