योजना की जानकारी

डॉ. डयूक जेयाराज नमूना

डॉ. डयूक जेयाराज

दिन 1 का 3

दुल्हे के तरीके से अश्लील साहित्य की परीक्षा को हराना


मार्च 2016 से प्लेबॉय  पत्रिका भविष्य में किसी भी वस्त्रहीन स्त्री को नहीं छापेगा| यह खबर मुझे एक भारतीय अखबार, डेक्कन क्रोनिकल (अक्टूबर 13, 2015) से मिला| स्कॉट फ़्लैंडर्स, जो कंपनी के मुख्य प्रभारी थे उन्होंने इसके कारण पर स्पष्टीकरण दिया: वो युद्ध जीता जा चूका है| अब हम मुफ्त में किसी भी यौन संबंधी क्रिया से बस एक बटन दबाने से दूर है| और यह अब इस मोड़ पर समय से पीछे हो गया है!” ये बात दर्शाता है कि ऑनलाइन अश्लील साहित्य कितना लुभावना हो गया है: यह बस एक क्लिक दूर है! विलियम एम. स्टर्थुट्स  ने अपनी पुस्तक, वायर्ड फॉर इंटिमेसी में लिखा है: कैसे पोर्नोग्राफी एक पुरुष के दिमाग को अपने वश में कर लेता है, और तीन घातक और कठिन ऑनलाइन पोर्न के प्रलोभन के बारे में बात करते हैं: आसान पहुँच, सस्ता और अज्ञानता |   


जब मैं परमेश्वर के पास अपनी बाइबिल के साथ इस परेशान करने वाली समस्या को लेकर गया, और उनसे इन परीक्षा के ऊपर विजय पाने का उपाय मांगा, तब प्रभु ने मुझे तीन शब्द दिए| यह तीनों एक सुर में थे| इन्हें मैं कविता के शब्द कहता हूँ,जो इस ‘गंदगी’ (पोर्न) पर विजय पाने में मदद कर सकता है| क्या मैं आपसे आज की प्रार्थना  के समय में पहला शब्द बाँट सकता हूँ : वो है “दूल्हा”| 


यह पोर्न परिक्षा  को हराने का पहला कदम है: यीशु के प्यार में बने रहो, वो दूल्हा जिसने हमारे लिए अपना खून बहाया और हमारे लिए क्रूस पर मर भी गया ! मत्ती 25:1-13 यीशु को दुल्हे के रूप में प्रस्तुत करते हैं| हमें यीशु के दुल्हन के रूप में उसके प्यार में डूबते जाना है| हमें अपने “पहले प्यार” यीशु को कभी नहीं छोड़ना चाहिए (प्रकाशितवाक्य 2:4)| हमें उनके अद्भुत चेहरे को देखकर  आनंद से भरना है| और, जब हम ऐसा करते हैं, संसार की बातें – पोर्न भी – आश्चर्यजनक रीति से मन्द  होता चला जाता है! यदि हम अपने दूल्हा यीशु को प्यार करने का दावा करते हैं, हम स्वाभाविक तौर पर उनकी आज्ञाओं को मानेंगे| बाइबिल हमें यह बात बार-बार सिखाता है (यूहन्ना 14:15, 23)| जितना हम यीशु को प्यार करते हैं, उतना ही पोर्न का  इंकार करना आसान हो जाता है| यदि हम जान-बुझकर यीशु के विरुद्ध पाप करते हैं – उसमें  निश्चय ही इच्छा अनुसार पोर्न देखना भी शामिल है – यह मानो हम यीशु के लहू को अपने क़दमों के तले रौंद रहे हैं, और उसके प्यार को लात मार रहें हैं (10:26, 29)| अपने दूल्हा यीशु  के प्यार को हाँ हाँ कहेंगे, तो हम पोर्न को ना ना कह सकेंगे|

दिन 2

इस योजना के बारें में

डॉ. डयूक जेयाराज

यह बाइबिल के अनुसार अश्लील  साहित्यों को देखने की परीक्षा को हरा देने  में पाठकों को मदद करेगा|  

हम इस योजना को उपलब्ध कराने के लिए ड्यूक जेराज को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: https://www.facebook.com/dukebook

YouVersion आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति में वर्णित कुकीज़ के हमारे उपयोग को स्वीकार करते हैं।