योजना की जानकारी

परमेश्वर प्रगट हुए - नये नियम की यात्रा भाग 3 - शक्तिशाली पत्रनमूना

परमेश्वर प्रगट हुए - नये नियम की यात्रा भाग 3 - शक्तिशाली पत्र

दिन 1 का 7

इब्रानियों - एक वास्तविक सौदा

एक सच्चे यहूदी के लिए दुनिया उसकी अपनी निज संपत्ति थी। वह महसूस करता था कि सब कुछ उसका है। वह चुने हुए राष्ट्र का नागरिक था। यह पत्र सारे यहूदियों और मसीहियों के लिए चेतावनी है कि ये सारी चीज़ें हमारे हाथों से जा सकती हैं। हो सकता है कि हम वास्तवित सौदे में न हों। लेकिन वास्तविक सौदे के आयाम निर्धारित किये जा चुके हैं।

वास्तविक केन्द्र (इब्रानियों 1-2)

मसीह सम्पूर्णसंपूर्णजगतका केन्द्र है। यदि हम उसे अपने जीवन का केन्द्र बिन्दू बनाते हैं,तो हमारे जीवन और सम्पूर्ण सौर्यमण्डल के लिए उसकी योजना में समन्वय होगा।

वास्तविक विश्राम(इब्रानियों 3-4:13)

इस व्यतिथ संसार में विश्राम है- विश्राम इस दुनिया वरन आने वाली दुनिया में भी।

बाइबल में पाये जाने चार प्रकार के विश्रामः

मसीह में विश्राम,आत्मा का विश्राम- मत्ती 11:28

अनन्त विश्राम- इब्रानियों 4:9,11

सबत का विश्राम - इब्रानियों 4:9

अस्थाई विश्राम- इब्रानियों 4:8

सच्चा महायाजक (इब्रानियों 4:14-5:10,6:20-8:6)

मसीह हमें एक विशिष्ट महायाजक के रूप में अनेकों प्रकार से परमेश्वर के साथ जोड़ते हैं।

परमेश्वर तक जाने का मार्ग - इब्रानियों 10:19,20

जहां वह निनम्र आज्ञाकारिता के द्वारा पहुंचा - इब्रानियों 5:8,9

वह परमेश्वर है - इब्रानियों 1:10

हमारे साथ सहानुभूति रखता है - इब्रानियों 4:15

पापरहित बलिदान - इब्रानियों 4:15,7:27

अनन्त - इब्रानियों 7:3,27

सच्ची परिपक्वता (इब्रानियों 5:11-6:19)

परिपक्वता का अभिप्राय गहराई से होता है। यह परमेश्वर के वचन और पश्चाताप पर आधारित होता है (इब्रानियों 6:1)। इसमें भीतर और बाहर प्रतिबद्धता और रूपान्तरण की आवश्यकता होती है। जो लोग परमेश्वर का स्वाद चखने के बाद अपने विश्वास से पीछे हट जाते हैं वे कभी भी परमेश्वर के पास वापस नहीं लौट पाएंगें (इब्रानियों 6:5,6)।

सच्ची वाचा (इब्रानियों 8:7-9:18)

हम ”कान की खुजली“ मिटाने वाले युग में जी रहे हैं,जहां पर लोगों को उनकी अभिलाषा के हिसाब से शिक्षाएं प्रदान की जा रही हैं (2तिमुथी 4:3)। ऐसे दिन आने वाले हैं जब शिक्षकों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि परमेश्वर लोगों के हृदयों पर अपनी वाचा को लिखेंगे । (इब्रानियों 8:10,11)

परमेश्वर तक जाने का सच्चा मार्ग( इब्रानियों 9:19-10:37)

लोगों ने बहुत से मार्ग बना लिए हैं,लेकिन परमेश्वर ने केवल एक ही मार्ग प्रदान किया है- अर्थात यीशु का लहू (इब्रानियों 10:19,20)।

सच्चा विश्वास (इब्रानियों 10:38-11)

विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है। (इब्रानियों 11:1)

वास्तविक दौड़ (इब्रानियो 12:1-14)

तो आओ,हर एक रोकने वाली वस्तु और उलझाने वाले पाप को दूर करके,वह दौड़ जिस में हमें दौड़ना है,धीरज से दौड़े।(इब्रानियों 12:1,2)

वास्तविक राज्य (इब्रानियों 12:14-28)

परमेश्वर का राज्य हिलने का नहीं (इब्रानियों 12:28)।

वास्तविक कार्य(इब्रानियों 13)

वास्तविक कार्य प्रायः विशेषाधिकार क्षेत्र और आरामदायक क्षेत्र के बाहर ही होते हैं। (इब्रानियों 13:13,14)

हम किस प्रकार से “वास्तविक” काम में लग सकते हैं?हम यहां और अभी कैसे विश्राम पा सकते हैं?हम कैसे “कार्य प्रारम्भ” कर सकते हैं?

दिन 2

इस योजना के बारें में

परमेश्वर प्रगट हुए - नये नियम की यात्रा भाग 3 - शक्तिशाली पत्र

उन्होंने प्रारम्भिक कलीसिया को हिला दिया था। यीशु के सबसे नज़दीकी चेलों यूहन्ना,पतरस, उसके भाई याकूब और यूहन्ना के द्वारा लिखी पत्रियां, लोगों के विचारों को लगातार प्रभावित करती हैं। वे अंधकार की शक्तियों और अंधकारमय युग...

More

نود أن نشكر Bella Pillai على تقديم هذه الخطة. لمزيد من المعلومات، يرجى زيارة الموقع: https://www.bibletransforms.com/

YouVersion आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति में वर्णित कुकीज़ के हमारे उपयोग को स्वीकार करते हैं।