योजना की जानकारी

भविष्य आपका इतिहास लिखेगा -Bhavishy Aapaka Itihaas Likhegaनमूना

भविष्य आपका इतिहास लिखेगा -Bhavishy Aapaka Itihaas Likhega

दिन 2 का 5

भक्ति सन्देश - आपको एक उद्देश्य के लिए एक उद्देश्य से बनाया गया था  


मेरा मानना है की आप यह स्टडी कर रहे हैं क्यों आप भी एक लम्बी विरासत छोड़ना चाहते हैं। हम इसके बारे में क्या करें? इस सवाल का जवाब देने के लिए हमें तीन मूल बातों को देखना होगा। आएं आज हम पहली बात को देखें। 


हमें एक उद्देश्य के लिए एक उद्देश्य से बनाया गया था। 


जिस निर्माता ने आपको बनाया उसके दिमाग में एक बनावट थी। आप यहाँ अकस्मात् या ऐसे ही नहीं आ गए। आप एक गलती नहीं हैं। 


परमेश्वर ने हमें उसके “प्रकाश हो जाए” कहने से भी पहले चुन लिया था! ज़रा सोचें! परमेश्वर एक निपुण योजनाकार और कारीगर है। वह अपने साधनों को बर्बाद नहीं करता। उसने आपको बनाया और आपको चुना है। 


इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई गई थी - उसके प्रिय पुत्र यीशु का बलिदान। आदम के पाप के कारण आप पापी स्वभाव में जन्मे थे जिसके कारण आप परमेश्वर से अलग थे। परमेश्वर मानव जाति का दोबारा अपने आपसे मेल कराना चाहता था और उसने रास्ता बनाया यीशु मसीह की क्रूस पर मृत्यु के द्वारा - एक सिद्ध बलिदान हम सभी के पापों के लिए। 


यह आपके उद्देश्य के लिए जरूरी है। 


जब तक आपका अपने बनाने वाले से मेल नहीं होता, तब तक आप एक बेकार जीवन से आजाद नहीं होंगे और आप एक उद्देश्य पूर्ण जीवन नहीं जी सकेंगे और पृथ्वी पर परमेश्वर द्वारा दिए लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। 


आप कहेंगे तुम इसे बेकार कैसे कह सकती हो। जब आप स्थितियों को अनंत काल के नजरिए से देखते हैं तो हम जिसे उद्देश्य पूर्ण और महत्वपूर्ण समझते हैं वह बदल जाएगा। 


मसीही होते हुए भी, हम इस तरह जी सकते हैं - लापरवाह, बिना दर्शन/ उद्देश्य के और पृथ्वी पर अपने होने के कारण को जाने बिना। हम अपना रास्ता भटक सकते हैं और एक उद्देश्यहीन जीवन जी सकते हैं। अपनी खुद की संतुष्टि में रहते हुए मूर्ख या मंद ना बनें। 


नया जन्म पाना सिर्फ एक शुरुआत है हम सबकी इस अनंत काल की दौड़ की। तो हम इस दौड़ में कैसे दौड़ें? हम अपना उद्देश्य कैसे पाएं और किस तरह अच्छी समाप्ति करें और अगली पीढ़ी को सौंप दें?


हमें यीशु के लिए अपने पहले प्यार को धधकता हुआ गर्म रखना होगा। हमें अपनी नजर उस पर लगाए रखनी होगी जो हमारे विश्वास का कर्ता और सिद्ध करने वाला है। 


वचन उल्लेख


भजनसंहिता 139: 14-15


इफिसियो 1:11


इफिसियो 2:10


नीतिवचन 23:4

दिन 1दिन 3

इस योजना के बारें में

भविष्य आपका इतिहास लिखेगा -Bhavishy Aapaka Itihaas Likhega

एक मसीह के चेले होने के नाते हम सभी को अपनी पीढ़ी पर असर डालने और अपने पीछे एक विरासत छोड़ने के लिए बुलाया गया है। यह महान आज्ञा में प्रत्यक्ष है। एक विरासत लोगों में छोड़ी जाती है, नाकि संस्थाओं में। मैं आशा करती हूं यह...

More

हम इस योजना को प्रदान करने के लिए वर्ड ऑफ ग्रेस चर्च को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: http://somequietthoughts.blogspot.com/

YouVersion आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति में वर्णित कुकीज़ के हमारे उपयोग को स्वीकार करते हैं।